15 मई, अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस
‘परिवार बहुत कुछ नहीं होता बल्कि सब कुछ होता है’
हेमराज। एक दिन अचानक उसके बाॅस ने उससे कहा कि हेमराज तुम्हें अब ऑफिस के कामकाज करने की जरूरत नहीं है। मतलब हमें अब तुम्हारी जरूरत नहीं है। एकाएक बेरोजगारी ने हेमराज को काफी परेशान कर दिया था। उसके मन में हजारों सवाल थे। अपनी ईएमआई (EMI) वह कैसे देगा? घर कैसे चलाएगा? जब यही बात उसने अपने परिवार को बताई, तो सबने उसका हौंसला बांधा। उसके छोटे भाई ने यह तक कह दिया, ‘भाई तू परेशान मत हो। मैं देख लूंगा। इस बीच तू नौकरी ढूंढ़ ले। हम सब साथ हैं। तू चिंता मत कर।’ इसी तरह उसकी मां और पिता ने भी उसे यही कहकर सपोर्ट किया। नौकरी चले जाने के बावजूद हेमराज ने खुद को संभाल लिया। ऐसा इसिलए क्योंकि वह अपने परिवार के साथ है।और पढ़ें: जब अचानक नौकरी चली जाए
परिवार के मायने (Importance of family in Hindi)
हर समय सपोर्ट देता है (family support)
- दुख में कोई अकेला नहीं होता।
- जिंदगी के हर मोड़ पर परिवार होता है।
- नौकरी रहे न रहे, परिवार साथ रहता है।
- ब्रेक अप के बाद भी परिवार का सपोर्ट मिलता है।
- परिवार हर स्थिति में सेल्फ एस्टीम (self esteem) बनाए रखने में मदद करता है।
सुरक्षा प्रदान करता है (Gives feeling of security)
- हर व्यक्ति को सुरक्षा चाहिए, यह परिवार से मिलता है।
- आश्वस्त करता है कि जब इर्द-गिर्द कोई नहीं होगा, परिवार होगा।
- बुरे लोगों से बचाए रखता है।
- असुरक्षा बोध नहीं होने देता।
बिना शर्त प्यार करता है (Unconditional love)
- सफल हों या असफल, परिवार प्यार करना कभी नहीं छोड़ता।
- परिवार कभी-कभी दोस्तों से बढ़कर होता है।
- आपकी इमोशनल जरूरतों को परिवार पूरा करता है।
- परिवार आपको दुख की घड़ी में भी हंसाता है।
- अपने प्यार से परिवार आपकी हिम्मत बांधता है।
कभी अकेला नहीं छोड़ता है (Never leaves you alone)
- भावनात्मक रूप से परिवार आपको कभी अकेला नहीं छोड़ता।
- दिन भर कहीं भी हों, रात परिवार के साथ ही अच्छा लगता है।
नैतिक मूल्य सिखाता है (Teach you moral values)
- लोगों के प्रति सम्मान भाव परिवार से सीखते हैं।
- अच्छे और बुरे के बीच फर्क करना समझते हैं।
- लोगों के प्रति आभार व्यक्त करना सीखते हैं।
- दूसरों को बुरे दौर पर मदद करना सीखते हैं।
फैसले लेना सिखाता है (Decision making)
- परिवार साथ हो, तो बड़े से बड़ा फैसले लेना आसान होता है।
- हर चुनौती आसानी से पार हो जाती है।
- करियर हो या शादी करनी हो, फैसला लेना मुश्किल नहीं लगता।
- मजबूत परिवार सही फैसले लेना सिखाता है।
दोस्ती निभाना सिखाता है (Best friends)
- परिवार, दोस्त की तरह होता है।
- परिवार के साथ हंसते हैं।
- परिवार के साथ रोते हैं।
- परिवार के साथ बातें शेयर करते हैं।
बड़ी सी दुनिया में आपका छोटा सा परिवार आपके लिए बहुत मायने रखता है। कभी-कभी परिवार के साथ हमारी नहीं बनती, परिवार का हर सदस्य मानो दुश्मन सा लगता है। लेकिन यकीन मानिए, ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि वे आपकी फिक्र करते हैं। जब आप गलत राह पर निकलते हैं तो आपको सही राह पर लाने के लिए आपके खिलाफ खड़े होते हैं। असल में खिलाफ होने के बावजूद वे आपके हित के साथ नजर आते हैं।
Disclaimer : उपरोक्त लेख पाठकों की सूचना एवं जानकारी हेतु दिया गया है। हमारी कोशिश है कि हर लेख संपूर्ण और सटीक हो और इसके लिए सभी संभव उपाय किए गए हैं। मनकामित्र इस लेख की सटीकता की ज़िम्मेदारी नहीं लेता है। यहां मौजूद किसी भी सलाह, सुझावों को निजी स्वास्थ्य के लिए उपयोग करने से पहले चिकित्सीय परामर्श अवश्य लें।
Image Credit – freepik